भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने कहा है कि बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) अगर अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं और अनुशासन में रहते हैं तो सफल करियर बना सकते हैं। 20 साल का यह युवा खिलाड़ी आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहा है और इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। उन्होंने 32.46 की औसत से अभी तक 422 रन बनाए हैं।

Advertisement

प्रसाद ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मैं यह कहूंगा कि यह पहला कदम है क्योंकि खिलाड़ी की असल परीक्षा बड़े मैचों में होती है, जहां माहौल दबाव भरा हो। "

Advertisement

उन्होंने कहा, "उन्होंने आईपीएल में दबाव को अच्छी तरह से झेला है। इसे पूरे विश्व में देखा जाता है। इसके काफी सारे प्रशंसक हैं और उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।"

प्रसाद ने कहा कि पडिक्कल के कई शॉट्स उन्हें युवराज सिंह की याद दिलाते हैं। 

भारत के गेंदबाजी कोच रह चुके प्रसाद ने कहा कि पडिक्कल के पास अभी काफी समय है।

उन्होंने कहा, "उनके सामने लंबा करियर है। एक बात पक्की है, अगर वह प्रक्रिया पर ध्यान देते हैं, अपनी फिटनेस पर काम करते हैं तो वह लंबा जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते उनके पास काफी एडवांटेज है। उन्हें हमेशा तैयार रहना है और चीजों को हल्के में नहीं लेना है। अगर वह अनुशासन में रहते हैं तो कई अच्छी चीजें उनका इंतजार कर रही हैं।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार