Dewald Brevis Six in 3rd ODI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 276 रनों से हरा दिया। हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2-1 से हार गया। इस आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने एक बार फिर से दिखाया कि वो कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं।

Advertisement

मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए इस मैच में ब्रेवस ने 28 गेंदों में 49 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इसमें से एक छक्का तो ऐसा था जिसने फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट किया। दरअसल, ब्रेविस द्वारा लगाए गए इस छक्के के दौरान गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और एक दर्शक पहले तो गेंद को लेकर भागता दिखा और बाद में गेंद को छुपाने की कोशिश करने लगा।

Advertisement

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये घटना पारी के 11वें ओवर में हुई, जिसमें जेवियर बार्टलेट बॉलिंग कर रहे थे और उन्होंने एक गेंद ब्रेविस को काफी शॉर्ट डाल दी जिस पर ब्रेविस ने पुल लगाते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। जैसे ही गेंद स्टेडियम के बाहर गिरी वैसे ही एक फैन गेंद के पीछे दौड़ा और पहले तो गेंद को पकड़कर भागता दिखा और बाद में वो रुक गया और तब गेंद को अपनी शर्ट के अंदर छिपाने की कोशिश करने लगा लेकिन जब उसे पता चला कि वो कैमरा पर है तो उसने अंततः गेंद को वापस लौटा दिया। ये पूरा नजारा देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए।

इस मैच की बात करें तो मैके के मैदान पर तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद टीम के लिए ट्रेविस हेड (103 बॉल पर 142 रन), मिचेल मार्श (106 गेंदों पर 100), और कैमरून ग्रीन (55 बॉल पर नाबाद 118) ने शानदार शतकीय पारी खेली। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-4 पर एलेक्स कैरी बैटिंग करने आए जिन्होंने भी महज़ 37 बॉल पर नाबाद 50 रन ठोक डाले। इन सभी पारियों के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 431 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों के बाद टीम के 22 साल के ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाया और सिर्फ 6 ओवर में 22 रन देकर साउथ अफ्रीका टीम के 5 विकेट चटकाए। उन्होंने टोनी डी जोरजी (33), डेवाल्ड ब्रेविस (49), वियान मुल्डर (05), कॉर्बिन बॉश (17), और केशव महाराज (02) का विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की बैटिंग की कमर तोड़ दी। उनके अलावा जेवियर बार्टलेट और सीन एबॉट ने 2-2 विकेट झटके और एडम जम्पा ने एक विकेट चटकाया। अफ्रीकी टीम महज़ 24.5 ओवर ही खेल पाई और 155 रन बनाते हुए ऑलआउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 276 रनों के बड़े अंतर से जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार