पिछले कुछ दिनों में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को लेकर काफी अफवाहें सुनने को मिली थी जिसके चलते इन दोनों को सामने आकर इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी थी। चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस और मीडिया को बताया था कि उनके बीच सबकुछ ठीक है और प्लीज कुछ भी गलत अफवाहें ना उड़ाई जाएं।

Advertisement

इस मामले के शांत होने के बाद इस कपल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर सब अफवाहों और विवादों पर विराम लग जाएगा। इस वीडियो में धनश्री और युजी एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। ये इंस्टाग्राम रील दोनों ने अपने इंस्टा से शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि धनश्री चहल से कहती हैं कि वो एक महीने के लिए अपने मायके जा रही हैं।

Advertisement

धनश्री की ये बात सुनकर चहल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वो झूमते हुए नाचने लगते हैं। इस कपल की ये रील फैंस को काफी पसंद भी आ रही है और वो इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। चहल और उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन दोनों को अक्सर ऐसी मज़ेदार रील्स बनाते हुए देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था लेकिन अब वो 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 से मैदान पर वापसी करने वाले हैं। एशिया कप यूएई में खेला जाना है ऐसे में चहल की भूमिका काफी अहम साबित हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार