भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने दिल की एक ऐसी बात शेयर की है, जो शायद अब तक किसी को नहीं पता थी। एक बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि रिटायरमेंट से पहले वो क्या हासिल करना चाहते हैं, तो उन्होंने बिना झिझक अपना 'आखिरी सपना' सबके सामने रख दिया।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट कप्तानी को लेकर दिल खोलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर में लगभग सब कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन एक ख्वाहिश अब भी बाकी है, टीम इंडिया की कप्तानी करना।

Advertisement

जडेजा ने ये बातें रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब शो ‘Kutti Stories with Ash’ पर कही। बातचीत के दौरान जब अश्विन ने उनसे पूछा कि ऐसा कौन सा लक्ष्य है जिसे वह अपने रिटायरमेंट से पहले पाना चाहेंगे, तो जडेजा ने बिना झिझक कहा, “अभी तो एक ही चीज बची है, टेस्ट कप्तानी। बाकी तो सब कुछ अचीव कर लिया है।”

जामनगर से आने वाले 36 वर्षीय जडेजा अब तक 80 टेस्ट, 204 वनडे और 74 टी20 मैच भारत के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, उन्हें कभी भी टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। हां, आईपीएल में वे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन वह सफर कुछ खास नहीं रहा।

दिलचस्प बात ये है कि खुद अश्विन, जिन्होंने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, वे भी कभी भारत की कप्तानी नहीं कर पाए। हालांकि दोनों खिलाड़ी अपने-अपने आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के कप्तान जरूर रहे।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा के 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज थी। अश्विन ने भी इस रेस में जडेजा का नाम आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा था, “सब लोग शुभमन गिल की बात कर रहे हैं, लेकिन जडेजा को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है?” अश्विन ने ये भी कहा था कि अगर गिल को कप्तान बनाना है, तो पहले किसी अनुभवी खिलाड़ी के साथ उन्हें कुछ वक्त देना चाहिए। 

Advertisement

लेकिन जडेजा का टेस्ट टीम की कप्तानी करने का सपना शायद अधुरा रह जाए क्योकिं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद अब शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान चुना है जबकि उपकप्तान के रुप में रिषभ पंत को। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रवींद्र जडेजा का यह सपना हकीकत बन पाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार