Sri Lanka vs Australia: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए चांदीमल ने 326 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 206 रन की पारी खेली। 

Advertisement

चांदीमल श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम था, जिन्होंने 2007 में होबार्ट में खेले गए टेस्ट में 192 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

चांदीमल ने मिचेल स्टार्क द्वारा डाले गए पारी के 179वें ओवर की पहली तीन गेंद पर एक चौका और दो छक्के जड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया। ओवर की दूसरी गेंद पर चांदीमल ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ा जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा और गेंद सड़क पर चल रहे एक लड़के के पेट पर जाकर लगी। जिसके बाद वह लड़का काफी दर्द में भी दिखा। 

हालांकि खराब अंपायरिंग के चलते पहली पारी में चांदीमल को दो जीवनदान भी मिले। 

श्रीलंका ने पहली पारी में 554 रनों का विशाल स्कोर बनाया,जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में उसका सबसे बड़ा स्कोर है। चांदीमल के दोहरे शतक के अलावा  अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (86), कुसल मेंडिस (85), एंजेलो मैथ्यूज (52) और कामिंडु मेंडिस (61) ने अर्धशतक जड़े। श्रीलंका ने पहली पारी में 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ (नाबाद 145) और मार्नस लाबुशेन (104) के शतकों के दम पर 364 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार