Dunith Wellalage Rejoin Sri Lanka: श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे अपने पिता सुरंगा वेल्लालागे के निधन के बाद टीम से दोबारा जुड़ने जा रहे हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी गुरुवार रात घर लौटे थे, लेकिन अब वह शनिवार सुबह दुबई में टीम के साथ होंगे। एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे अपने पिता के निधन के बाद टीम से दोबारा जुड़ने वाले हैं। वह शनिवार सुबह दुबई में स्क्वॉड के साथ होंगे और शनिवार(20 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सुपर-4 मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुरुवार को वेल्लालागे को उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे के दिल का दौरा पड़ने से निधन की खबर मिली थी। इसके बाद वह तुरंत घर लौट गए थे।

Advertisement

यह दुखद खबर गुरुवार(18 सितंबर) को  श्रीलंका के अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के तुरंत बाद आई थी। दुनिथ ने इस मैच में चार ओवर में 49 रन दिए और इब्राहिम जादरान का विकेट लिया था। मैच खत्म होने के बाद उन्हें यह सूचना मिली। मैदान पर ही कोच सनथ जयसूर्या ने उन्हें सांत्वना दी और बाद में सुरंगा वेल्लालागे को याद करते हुए उनकी क्रिकेट विरासत को सलाम किया।

22 वर्षीय दुनिथ ने अब तक अपने छोटे इंटरनेशनल करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 31 वनडे खेले हैं जिसमें भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 में दो बार पांच विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। वनडे में उनके नाम 39 विकेट और 386 रन हैं, जबकि टी20 में उन्होंने पांच मैचों में सात विकेट झटके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब पिता के निधन के इस कठिन वक्त के बाद दुनिथ वेल्लालागे दोबारा मैदान पर उतरेंगे और श्रीलंका के लिए अपनी अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार