Dog steals the ball: क्रिकेट मैच के दौरान एक मजेदार घटना घटी। मैच क्षण भर के लिए तब बाधित हो गया जब एक कुत्ता मैदान में घुसा, गेंद को उठाया और मैदान के चारों ओर दौड़ने लगा। यह मनोरंजक दृश्य ब्रेडी और सीएसएनआई के बीच खेले गए एक आयरिश घरेलू महिला क्रिेकेट मैच के दौरान हुआ था। इस प्यारे से कुत्ते ने गले में पट्टे के साथ मैदान में प्रवेश किया था।

Advertisement

यह घटना सीएसएनआई की पारी के नौवें ओवर में हुई। बारिश से बाधित 12 ओवर के इस मैच में जीत के लिए 74 रनों का पीछा करते हुए बल्लेबाज अब्बी लेकी ने कीपर के ठीक पीछे शॉट खेला। शॉर्ट थर्ड-मैन पर खड़ी फील्डर ने गेंद को उठाया और उसे वापस विकेटकीपर के पास फेंक दिया। गेंद फेंकते ही कैमरे में प्यारे कुत्ते की पहली झलक कैद हुई।

Advertisement

विकेटकीपर राचेल हेपबर्न ने गेंद को कलेक्ट करते ही स्टंप्स उड़ाने की कोशिश की। उनसे यह मिस हो गया और तभी कुत्ते ने अपनी फील्डिंग का कौशल दिखाने का फैसला किया। कुत्ते ने गेंद को उठाया और अपनी पूरी ताकत से भागा। इस घटना ने क्षेत्ररक्षकों और कमेंटेटरों सहित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

तभी, एक दर्शक मौके पर पहुंचा, संभवतः वह कुत्ते का मालिक लग रहा था और उसने अपने पालतू जानवर का पीछा किया। जल्द ही, कुत्ता नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाजी कर रही महिला की ओर बढ़ा जहां पर महिला क्रिकेटर ने उस कुत्ते को प्यार से सहलाया। अंत में कुत्ते ने गेंद को छोड़ने का फैसला किया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार