धोनी के बर्थडे पर WI के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने गिफ्ट किया हेलीकॉप्टर-7 गाना,देखें Video

Updated: Tue, Jul 07 2020 20:32 IST
MS Dhoni and Dwayne Bravo (BCCI)

नई दिल्ली, 7 जुलाई| वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वैन ब्रावो ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के अपने टीम साथी महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर उन्हें एक खास तोहफा दिया है। धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। ब्रावो ने हेलीकॉप्टर 7 गाना रिलीज किया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर धोनी के बर्थडे से कुछ घंटे पहले ही शेयर किया है।

इसमें उन्होंने कहा, " एमएस धोनी, नंबर सात, एमएस धोनी, नंबर सात, रांची के सभी धोनी चिल्लाते हैं, भारत के सभी लोग माही चिल्लाते हैं, चेन्नई के सभी लोग थाला चिल्लाते हैं। एमएस धोनी एक विश्व-व्यापी हैं।"

ब्रावो ने अपने गाने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धोनी की सभी उपलब्धियों का भी जिक्र किया है।

भारत के महान कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर भी कहा जाता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला वो भी 28 साल बाद।

धोनी ने भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले हैं।
 

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें