इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 247 रनों का लक्ष्य दिया। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय फैंस रोहित शर्मा और शिखर धवन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा हो ना सका। रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और जाते-जाते वो टीम इंडिया का नुकसान भी कर गए।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि रीस टॉप्ले भारतीय पारी का तीसरा ओवर डाल रहे थे और इस ओवर में उन्होंने रोहित शर्मा को काफी तंग किया लेकिन चौथी गेंद पर तो रोहित को कुछ भी पता नहीं चला और गेंद उनके पैड्स पर लगकर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में चली गई। टॉप्ले और बाकी इंग्लिश खिलाड़ियों ने LBW की अपील की जिसको देखकर अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी कर दी।

Advertisement

अंपायर के आउट देने के बाद रोहित शर्मा को लगा कि शायद वो रिव्यू लेकर बच जाएंगे लेकिन ऐसा ना हो सका क्योंकि गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लग रही थी। कहीं न कहीं रोहित को भी ये लगा होगा कि वो आउट हैं लेकिन उन्होंने रिव्यू लेकर अपनी टीम का भी नुकसान किया और पारी के तीसरे ही ओवर में टीम इंडिया ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया। 

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो रोहित तो बिना खाता खोले आउट हुए ही उनके अलावा ऋषभ पंत भी बिना खाता खोले आउट हो गए। टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यही है कि विराट कोहली अभी भी क्रीज़ पर नाबाद हैं और वो अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर भारत को ये मैच जीतना है तो विराट कोहली पर काफी दारोमदार होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार