राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। ईएसीपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन (Sam Curran) ग्रोइन में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल इसे लेकर फ्रेंचाइजी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कुरेन आखिरी बार 5 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेली थी, जहां इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार मिली थी।
बता दें कि 27 साल के कुरेन को राजस्थान ने आखिरी नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए खरीदा था। चेन्नई ने कुरेन और भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया। इसके बदले में चेन्नई को भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन मिले, जो हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' रहे।
2019 में पंजाब किंग्स (PBKS) से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, राजस्थान रॉयल्स IPL में तीसरी ऐसी फ्रेंचाइजी होती जिसके लिए कुरेन खेलते। कुरेन 2020 औऱ 2021 में चेन्नई के लिए खेल, फिर 2023 में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर पंजाब किंग्स में लौटे। पंजाब मे उन्हें 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। कुरेन को चेन्नई ने आईपीएल 2025 में 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सीजन चेन्नई के लिए पांच मैच में 114 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट हासिल किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान कुरेन की जगह किसी खिलाड़ी को शामिल करेगी, फिलहाल इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है। कुरेन और जडेजा के अलावा राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स से ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा को टीम में शामिल किया था। फरेरा विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। फरेरा को राजस्थान ने 1 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया था।