England T20I,ODI Squad Against India: भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 टीम में 34 वर्षीय तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लेसन (Richard Gleeson) को मौका मिला है,जिन्होंने जारी टी-20 ब्लास्ट 2022 में शानदार गेंदबाजी की है। ग्लेसन ने 12 मैच में 16.10 की औसत से 20 विकेट लिए हैं।

Advertisement

इसके अलावा एक साल बाद जो रूट की वनडे टीम में वापसी हुई है। इस फॉर्मेट में रूट ने आखिरी मैच पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। डेविड मलान अभी भी 50 ओवर टीम से नदारद हैं, हालांकि उन्हें टी-20 टीम में मौका मिला है। नीदरलैंड के हुई वनडे सीरीज का हिस्सा रहे ल्यूक वुड और डेविड पेन को जगह नहीं मिली है।

Advertisement

दोनों टीमों की कमान जोस बटलर के हाथों में हैं, जो इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद गुरुवार (30 जून) को इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान बने हैं। हज के लिए मक्का गए स्पिनर आदिल रशीद दोनों टीमों का हिस्सा नहीं हैं।

भारत औऱ इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 7 जुलाई से साउथेम्पटन में होगा। इसके बाद 9 जुलाई और  एजबेस्टन में दूसरा टी-20 और तीसरा 10 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जुलाई को पहला वनडे केनिंग्टन ओवल में होगा।  दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश: 14 और 17 जुलाई को लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

टी-20 टीम:

Advertisement

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, टायमल मिल्स, मैट पार्किंसन, जेसन रॉय, फिलसाल्ट, रीस टॉपली, डेविड विली

वनडे टीम:

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवर्टो, मैट पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार