India vs England ODI: जसप्रीत बुमराह (Jaspirt Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ओवल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 25.2 ओवरों 110 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को दूसरे ओवर में 6 रन के कुल स्कोर पर जेसन रॉय के रूप में पहला झटका लगा। बुमराह ने रॉय को अपना पहला शिकार बनाया। इस ओवर के अंत में बुमराह ने जो रूट (0) को भी पवेलियन का रास्ता दिखा।

Advertisement

इसके बाद मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स (0), वहीं बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (7) और लियाम लिविंगस्टोन (0) को आउट किया। जिसके चलते कुल 26 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम आउट हो गई। इसके बाद कप्तान जोस बटलर ने मोइन अली (14) के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 27 रन जोड़ने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। 

इंग्लैंड के टॉप स्कोरर रहे कप्तान जोस बटलर, जिन्होंने 32 गेंदों में छह चौकों की मदद से 30 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में डेविड विली (21) और ब्राइडन कार्स (14) की पारीयों की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा। 

इंग्लैंड टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे। 

भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 7.2 ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद शमी के खाते में तीन विकेट आए और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार