सैम करन (Sam Curran) की बेहतरीन गेंदबाजी और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट के हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही इंग्लैंड दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2010 में यह ट्रॉफी जीती थी। पाकिस्तान के 137 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने एक ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स (1) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पावरप्ले के अंदर फिलिप सॉल्ट (10) और कप्तान जो बटलर (26 रन) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिर बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर संयम के साथ बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 39 रन जोड़े।

ब्रूक के विकेट के बाद इंग्लैंड बैकफुट पर जाते हुए दिखी लेकिन स्टोक्स ने मोइन अली के साथ पांचवे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 48 रन की साझेदारी की। धीमी शुरूआत के बाद स्टोक्स ने संयम के साथ बल्लेबाजीस करते हुए अर्धशतक जडा और 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेली। वहीं मोईन ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने दो विकेट, वहीं शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिया।  

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे शान मसूद ने 28 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों में 32 रन औऱ शादाब खान ने 14 गेंद में 20 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सैम कुरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार