England vs West Indies 3rd ODI Highlights: इंग्लैंड ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

Advertisement

बता दें कि वेस्टइंडीज टीम के ट्रैफिक में फंसने के चलते मुकाबला तय समय से 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ औऱ इसके बार बारिश के खलल के चलते ओवरों की संख्या घटाकर 40 ओवर प्रति पारी कर दी गई। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और 28 रन के कुल स्कोर तक कप्तान शाई होप समेत 3 विकेट गिर गए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने एक छोर संभाला और 71 गेंदों में 70 रन की संयम भरी पारी खेली। वहीं आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गुडाकेश मोती ने नौंवे नंबर के अल्जारी जोसेफ के साथ मिलकर 91 रनों की शानदार साझेदारी कर वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मोती ने 54 गेंदों में 63 रन और जोसेफ ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर खड़ा किय़ा।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में आदिल रशीद ने 3 विकेट, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स और मैथ्यू पॉट्स ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड को जीत के लिए 246 रनों का टारगेट मिला। इंग्लैंड की शुरूआत धमाकेदार रही और जैमी स्मिथ ने बैन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 93 रन जोड़े। सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए स्मिथ ने 28 गेंदों में 64 रन बनाए। वहीं डकेट ने 46 गेंदों में 58 रन। 

मिडल ऑर्डर में जो रूट ने 49 गेंदों में 44 रन, जोस बटलर ने 20 गेंदों में नाबाद 41 रन और कप्तान हैरी ब्रूक ने 36 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। जिसके चलते इंग्लैंड ने 29.4 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जैमी स्मिथ को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच, वहीं जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार