इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक ऐसा बयान दिया है जिसने भारतीय फैंस को गुस्सा दिला दिया है। स्टोक्स ने कहा कि उनकी टीम जसप्रीत बुमराह से नहीं डरती है। हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए स्टोक्स ने कहा कि बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज होने के बावजूद अकेले दम पर भारत को टेस्ट सीरीज जिताने की क्षमता नहीं रखते।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान ने जोर देकर कहा कि उनकी टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर समय बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ता है और वो अपने प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करते हैं, लेकिन उनसे डरने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच से पहले स्टोक्स ने कहा, "कोई डर नहीं है।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में, आपको हर समय बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ता है। हम उनकी क्लास जानते हैं और वो जिस भी टीम के लिए खेलते हैं, उसमें क्या लेकर आते हैं, लेकिन डर के मामले में, निश्चित रूप से नहीं।" 

Advertisement

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई एक गेंदबाज अकेले किसी भी टीम के लिए सीरीज जीतने जा रहा है। सभी 11 खिलाड़ियों को खड़ा होना होगा। मुझे नहीं लगता कि किसी भी टीम में सिर्फ़ एक ही व्यक्ति सफलता की कुंजी रखता है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बात करें तो ये काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ़ उन्होंने जो 14 मैच खेले हैं, उनमें से उन्होंने 60 विकेट चटकाए हैं। ख़ास तौर पर, इंग्लिश परिस्थितियों में, बुमराह ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं और 26.27 की शानदार औसत से 37 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ़ उनका कुल औसत 22.16 है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के खिलाफ़ भी बुमराह ने शानदार स्पैैल डाले हैं। उन्होंने अक्सर स्टोक्स को उनके ऑफ स्टंप पर राउंड द विकेट से परेशान किया है। पिछली बार जब इंग्लैंड ने 2024 में भारत का दौरा किया था, तो बुमराह की कुछ बेहतरीन गेंदबाज़ी के कारण स्टोक्स संघर्ष करते हुए दिखे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार