पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 3 क्रिकेटरों सहित 7 सदस्यों का COVID19 टेस्ट पॉज़ीटिव पाया गया है।

Advertisement

इस बड़ी खबर के आने के बाद इंग्लिश क्रिकेट खेमे में खलबली मच चुकी है हालांकि,सीरीज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इयोन मोर्गन की जगह बेन स्टोक्स की अगुवाई में एक नई टीम के साथ पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे।

इस घटना के बाद पूरी इंग्लिश टीम को आइसोलेट कर दिया गया है। जो तीन खिलाड़ी कोविड पॉज़ीटिव पाए गए हैं अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम कुछ इस प्रकार है -

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक बॉल, डैनी ब्रिग्स, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, लुईस ग्रेगरी, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मलान, क्रेग ऑवर्टन, मैट पार्किनसन, डेविड पेन, फिल साल्ट, जॉन सिंपसन और जेम्स विंस

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार