ICC Women's T20 World Cup 2026 Final, ENG-W vs AUS-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 151 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने जुझारू पारी खेली, जबकि फ्रेया कैम्प ने आखिर में तेज बल्लेबाजी कर अहम रन जोड़े।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (5 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी जोन्स 6 रन और डैनी वायट-हॉज 8 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गईं। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने पारी को संभाला। उन्हें पहले कुछ देर एलिस कैप्सी का साथ मिला, जिन्होंने 23 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद फ्रेया कैम्प ने जिम्मेदारी संभाली और साइवर-ब्रंट के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों में 80 रन की अहम साझेदारी की।
नेट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में नाबाद 58 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि फ्रेया कैम्प ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इन पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन का स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एन्नाबेल सदरलैंड, कप्तान सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ और लूसी हैमिल्टनर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड महिला (प्लेइंग XI): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग XI): बेन मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।