England vs India Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है। इस सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। पहला मैच शुरू होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं और सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल चोटिल हो गए हैं। 

Advertisement

प्रेक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बाउंसर लगने के बाद मयंक अग्रवाल को मैदान से बाहर ले जाया गया। गेंद लगने के बाद मंयक अग्रवाल काफी ज्यादा असहज हो गए थे और अपना सिर पकड़कर मैदान पर ही बैठ गए थे। सामने आई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि मंयक काफी ज्याद दर्द में हैं।

Advertisement

फिलहाल मंयक की चोट कितनी ज्यादा गंभीर है यह बात तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगी। लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं उसको देखकर ऐसा लगता है कि अगर मंयक की चोट ज्यादा गंभीर हुई तो फिर वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। 

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को पहले ही तगड़ा झटका लग चुका है। शुभमन गिल चोट के चलते इंग्लैंड सीरीज से बाहर होकर स्वदेश वापस लौट चुके हैं। ऐसे में अगर मंयक भी घायल होते हैं तो फिर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार