सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ा विकेट झटका। डेवाल्ड ब्रेविस तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मलिंगा ने अपनी तेज रफ्तार गेंद से उनकी पारी खत्म कर दी।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। संजू सैमसन, उर्विल पटेल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे मुश्किल समय में डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की।

ब्रेविस ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की अहम साझेदारी की। वह शानदार लय में नजर आ रहे थे और अपना अर्धशतक पूरा करने के करीब पहुंच चुके थे।

लेकिन पारी के 18वें ओवर में ईशान मलिंगा ने मैच का बड़ा मोड़ ला दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मलिंगा ने 141.3 kph की तेज रफ्तार गेंद ऑफ स्टंप लाइन पर डाली। गेंद पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई और स्किड करते हुए ब्रेविस को चकमा दे गई।

ब्रेविस इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद की रफ्तार से पूरी तरह बीट हो गए। गेंद सीधा स्टंप्स में जाकर लगी और उनकी शानदार पारी का अंत हो गया। ब्रेविस 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए और सिर्फ 6 रन से अपना अर्धशतक चूक गए। विकेट मिलने के बाद ईशान मलिंगा काफी जोश में नजर आए और उन्होंने जोरदार अंदाज में सेलिब्रेट किया।

Advertisement

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस (44 रन) के अलावा कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 और संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार