यूरोपियन क्रिकेट लीग पिछले एक महीने से फैंस का भरपूर मनोरंजन करती आ रही है। इस लीग में आए दिन एक से बढ़कर एक मज़ेदार मूमेंट्स देखने को मिलते हैं। अब इस लीग में कुछ ऐसा हुआ है जिसने एक बार फिर से फैंस को लोटपोट होने पर मज़बूर कर दिया है।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज़ के हाथ से गेंद छुटती नहीं है कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज़ दौड़ लगाते हुए आधी पिच पर पहुंच जाता है। बल्लेबाज को आधी पिच पर खड़ा देखकर गेंदबाज एकदम से रुक जाता है और मुस्कुराने लगता है। 

Advertisement

इसके बाद वो मुस्कुराते हुए वापस से दोबारा अपने रनअप पर चले जाता है। यूरोपियन लीग में इस नजारे को देख कमेंटेटर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और खूब ठहाके लगाते हैं। वहीं, अगर इस वीडियो को दूसरे नज़रिए से देखा जाए तो गेंदबाज ने खेल भावना का परिचय देते हुए नॉन स्ट्राइकर के बल्लेबाज को मांकडिंग के तहत आउट नहीं किया। 

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने हाल ही में मांकडिंग को लेकर नियमों में बदलाव किया है जिसके तहत अब से मांकडिंग को ऑफिशियल रन आउट ही माना जाएगा। इसका मतलब ये है कि अब इसे लेकर कोई विवाद नहीं होगा। इस घटना के अलावा पिछले एक महीने से यूरोपियन क्रिकेट लीग फैंस का भरपूर मनोरंजन करती आ रही है और हमें कई मज़ेदार पल देखने को मिले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार