OMG: कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर ऐसा हुआ तो भारतीय टीम रचेगी ये इतिहास

Updated: Mon, Sep 19 2016 00:28 IST

19 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होने जा रहा है। पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में इस बार भारत की टीम न्यूजीलैंड को हराकर व्हाइट वॉश करना चाहेगी। IN PICS: ये हैं कीरन पोलार्ड की ग्लैमरस वाइफ, खूबसूरती देखकर होश खो बैठेगें आप

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की टीम अबतक केवल 3 दफा अपने धरती पर किसी टीम का सीरीज में व्हाइट वॉश करने में सफल रही है। पहली बार भारत ने किसी टीम का व्हाइट वॉश साल 1992/93 में किया था। जब भारत की टीम ने इंग्लैंड को अपने धरती पर 3- 0 से हराया था। Shocking: पहले टेस्ट मैच से पहले कोहली एंड कंपनी के लिए सामने आई ये बड़ी मुसीबत

इसके बाद भारत ने दूसरी बार इसी साल श्रीलंका को सीरीज में 3 – 0 से हराकर व्हाइट वॉश करने में सफल रही थी. अंतिम बार भारत ने साल 2012- 13 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 4- 0 से हराकर व्हाइट वॉश किया था। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 4- 0 से हराकर इतिहास लिखा था। PHOTOS: ये हैं भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांटिक कपल, देखिए इनका बिंदास अंदाज

अब जब न्यूजीलैंड की टीम भारत 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई है तो भारतीय टीम के पास एक न्यूजीलैंड का व्हाइट वॉश करने का अच्छा मौका होगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें