फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) अगले साल शुरू होने वाली सीएसए टी-20 लीग (CSA T20 League) में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (Johannesburg Super Kings) की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 375,000 यूएस डॉलर यानी करीब तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। उनके अलावा चार और खिलाड़ियों को साइन किया गया है। बता दें कि जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक चेन्नई सुपर किंग्स स्पोर्ट्स लिमिटेड के पास है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर मोइऩ अली को अभी टीम में शामिल किया है। जिसके लिए उन्होंने 400,000 डॉलर यानी करीब 3.15 करोड़ रुपये चुकाए हैं। डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100 मैच खेले हैं, वहीं मोइन भी 2021 से चेन्नई की टीम का हिस्सा है।

Advertisement

इसके अलावा जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 में चेन्नई के लिए खेलने वाले श्रीलंका के स्पिनर महीश थीक्षाना (1,58,98,000 रुपये ), वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (1,39,10,750 रुपये) और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी (39,74,542 रुपये) को भी टीम में शामिल किया है।

टीम का हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को बनाया गया है और अस्सिटेंट कोच एरिक सिमंस हैं। क्रिकेइनफो की खबर के अनुसार फ्रेंचाइजी एल्बी मोर्केल को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल कर सकती है। मोर्केल भी टीम चेन्नई के लिए खेल चुके हैं। 

बता दें की छह फ्रेंचाइजी कुल 17 खिलाड़ियों की टीम चुन सकती हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 30 मार्की खिलाड़ी फाइनल किए हैं, जिसमें से हर फ्रेंचाइजी डायरेक्ट 5 खिलाड़ियों को साइन कर सकती है। बाकी 12 खिलाड़ी इस साल 20 सितंबर को होने वाले ऑक्शन में खरीदने होंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार