धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया और खूब नाम कमाया। हालांकि, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो धोनी की कप्तानी में मैदान पर खेलने तो उतरे लेकिन, इसके बाद पूरी तरह से गायब हो गए। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनको शायद आप भी पूरी तरह से भूल चुके होंगे।

Advertisement

Faiz Fazal: बांए हाथ के बल्लेबाज फैज फजल (Faiz Fazal) के नाम घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दर्ज है। धोनी की कप्तानी में उन्हें भारतीय टीम में मौका भी मिला। साल 2016 में उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया और शानदार 55 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद दोबारा उन्हें कभी भी टीम इंडिया में नहीं चुना गया।

Advertisement

Abhinav Mukund: धोनी की कप्तानी में अभिनव मुकुंद को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। साल 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। भारत के लिए उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 22.86 की औसत से 320 रन बनाए। लेकिन, उन्हें कभी भी टीम इंडिया में लगातार मौके नहीं मिले आलम ये है कि शायद ही अब किसी को इस खिलाड़ी का नाम याद हो।

Barinder Sran: धोनी की कप्तानी में बांए हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने डेब्यू किया था। साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरन ने भारत के लिए छह वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले हैं। हालांकि, इसके बाद चोट के चलते उन्हें टीम में मौका नहीं मिला और अब आलम ये है कि सिलेक्टर्स भी दूर-दूर तक उनके नाम के बारे में विचार तक नहीं करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार