आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में नंबर वन पर पहुंच गई है और इस समय जिस तरह से ये टीम खेल रही है इसे रोक पाना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, इसी के साथ हैदराबाद के खिलाड़ियों के कुछ मजेदार वीडियो भी सामने आ रहे हैं और इसी कड़ी में लियाम लिविंगस्टोन भी एक फैन की वजह से सुर्खियों में आ गए।

Advertisement

दरअसल, आईपीएल के एक मैच से पहले, खिलाड़ियों का वार्म-अप सेशन चल रहा था और तभी लियाम लिविंगस्टोन से जुड़ा एक मज़ेदार फैन इंटरैक्शन चर्चा का विषय बन गया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन लिविंगस्टोन का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता था और इसी दौरान वो लिविंगस्टोन के नाम का सही उच्चारण करने में गच्चा खा गया।

Advertisement

जब खिलाड़ी बाउंड्री रोप के पास वार्म-अप कर रहे थे, तो इस जोशीले समर्थक ने बार-बार लिविंगस्टोन को आवाज़ देने की कोशिश की, लेकिन वो मज़ेदार तरीके से उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पा रहा था। अब हर जगह शेयर हो रहे एक वीडियो क्लिप में, फैन को ये कहते हुए सुना जा सकता है, "लिपस्टिक, इसका नाम क्या है? लिव लिविंग स्टैंड, RCB लिविंग स्टैंड।" इस मज़ेदार गफ़लत ने तुरंत फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले की बात करें तो आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत हासिल कर ली और अंक तालिका में 14 अंकों के साथ पहला स्थान भी हासिल कर लिया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे लेकिन पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन ही बना पाई और 33 रन से ये मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार