घरेलू टी-20 लीग सुपर स्मैश में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाकर न्यूजीलैंड टीम में जगह बनाने वाले फिन एलेन (Finn Allen) ने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शर्मानक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रविवार (28 मार्च) को हैमिल्टन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में एलेन पहली गेंद पर ही आउट हो गए। 

Advertisement

एलेन पूर्ण सदस्य देशों में टी-20 डेब्यू पर पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले पहले ओपनर बन गए हैं। एलेन को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर नसुम अहमद बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

बता दें कि एलेन ने सुपर स्मैश के 11 मैचों में 56.89 की औसत और 193.94 की औसत से 512 रन बनाए थे, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे। इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया था। 

इस फॉर्म के चलते ही विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के लिए उन्हें टीम शामिल किया है। निजी कारणों के चलते आईपीएल से बाहर हुए जोश फिलिप की जगह एलेन को बैंगलोर टीम में चुना गया है।   

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे।  शानदार फॉर्म में चल रहे डेवोन कॉनवे ने 52 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रनों की पारी खेली। वहीं विल यंग ने 30 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

इसके जवाब में बांग्लादेश 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। अफीफ होसेन (45) और मोहम्मद सैफुद्दीन (नाबाद 34) मेहमान टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार