न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen 137 ) ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार (17 जनवरी) को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। एलन ने 220.97 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी की और 62 गेंदों में 5 चौकों और 16 छक्कों के दम पर 137 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 48 गेंद ली। अपनी पारी में 116 रन उन्होंने सिर्फ चौकों छक्कों के जरिए ही बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

 
Advertisement

सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एलन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ई की बराबरी की, जिन्होंने 23 फरवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में खेले मुकाबले में 162 रन की पारी के दौरान 16 छक्के जड़े थे। 

ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी एलन के नाम दर्ज हो गया है। एलन ने पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 72 गेदों में 123 रन की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि इस सीरीज में एलन का प्रदर्शन शानदार रहा है। दूसरे टी-20 में उनके बल्ले से 41 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी आई थी और सीरीज में सबसे ज्यादा रन के मामले में पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

Also Read: Live Score

एलन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 45 रन रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के 224 रन के जवाब में पाकिस्तान 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार