रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरा और आखिरी वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने मेजबान पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना पाई। इसके बाद दोनों के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सुपर ओवर मैच खेला गया।

Advertisement

सुपर ओवर में सुपर ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने पाकिस्तान को चार गेंदों पर 2 रन ही बना दिए। इसके बाद पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करने आए शाहीन अफरीदी इस स्कोर को नहीं बचा पाए और जिम्बाब्वे ने तीन गेंदों में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

इस मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 49 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक वनडे मैचों में दो खिलाड़ियों ने शतक जड़ा है और दो गेंदबाजों ने पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 

जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 135 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 118 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी ने 10 ओवरों में 49 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। 

वहीं पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 125 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 125 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद हसनैन ने 10 ओवरों में सिर्फ 26 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले।  

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच अब तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरूआत 7 नवंबर को रावलपिंडी में ही होगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार