India vs South Africa T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (16 नवंबर) को जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 135 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तिलक वर्मा (120) औऱ संजू सैमसन (109) के नाबाद शतकों के दम पर 1 विकेट गवाकर 283 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। चारों मुकाबलों को मिलाकर भारत ने इस सीरीज में कुल 52 छक्के जड़े। पहली बार ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया ने एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 46 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की 18वीं जीत - किसी टीम द्वारा सर्वाधिक, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 25 मैचों में 17 जीत दर्ज की थीं। 

इसरे अलावा साउथ अफ्रीका को रनों के हिसाब से इस फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी हार मिली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में डरबन में खेले गए टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 111 रनों से मात दी थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार