25 अप्रैल, नई दिल्ली। किस्मत के धनी माने जानें वाले एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं लेकिन इस आईपीएल में उनकी कप्तानी का जादू खत्म होता जा रहा है। इस साल आईपीएल उनकी कप्तानी के आंकड़े पूरा मामला बयां करते हैं। बीती रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में धोनी ने अपनी कप्तानी का ही एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे वह बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

Advertisement

आईपीएल से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी नई टीम राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स को जीत नहीं दिला पा रहे हैं। धोनी की कप्तानी में बीती रात उनकी टीम को इस सीजन की अपनी लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। 

Advertisement

इस सीज़न कप्तान धोनी पहली बार पुणे की टीम के साथ जुड़े हैं और इसके साथ ही पहली बार लगातार चौथी हार धोनी को झेलनी पड़ी है। इससे पहले धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने कभी भी 3 से ज्यादा हार नहीं देखीं।

धोनी को इस सीजन में जो एक मात्र जीत मिली है वह ओपनिंग मुकाबले में मुंबई इंडिंयंस के खिलाफ। इसके बाद पुणे को गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब, आऱसीबी और केकेआर के हाथों हार झेलनी पड़ी है। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार