मिस्टर 360 यानी अब्राहम बेंजामिन डी विलियर्स, मॉर्डन क्रिकेट की दुनिया का वो महान बल्लेबाज जो जब मैदान पर होता है तो क्रिकेट का हर रिकॉर्ड उसके सामनें बौना लगने लगता है। हाल ही के समय में इस साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने अपनी अद्भुत बल्लेबाजी से जो कमाल किया वह अविश्वसनीय था। क्रिकेट में आए दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं लेकिन एबी डी विलियर्स द्वारा बनाए गए कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे हैं जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर.....

Advertisement

सबसे तेज 50,100 और 150 का रिकॉर्ड

Advertisement

डी विलियर्स के नाम वन डे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 150 रन बनाने का रिकॉर्ड है। कोई खिलाड़ी उनके सबसे तेज अर्धशतक और शतक और 150 रन के रिकॉर्ड को तो तोड़ सकता है । लेकिन किसी एक खिलाड़ी द्वारा उनके यह तीनों रिकॉर्ड असंभव सा लगता है। डी विलियर्स के नाम वन डे क्रिकेट में सबसे तेज 16 गेंदों में अर्धशतक, 31 गेंदों में शतक और 64 गेंदों में 150 रन बनाने का रिकॉर्ड है। डी विलियर्स ने यह तीनों रिकॉर्ड एक ही कैलेंडर ईयर में बनाए हैं, उनके इस अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर पाना भी मुश्किल है। 

यही नही डी विलियर्स ने यह तीनों रिकॉर्ड एक ही टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने 18 जनवरी 2015 को जोहनसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक और शतक बनाया था। इसके बाद फरवरी में वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंदों में 150 रन जड़कर उन्होंने नया कीर्तिमान बनाया था। 

 

Advertisement

एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा वन डे सिक्स

हाल ही में एबी डि विलियर्स ने एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। डी विलियर्स वन डे मैचों में एक कैलेंडर ईयर में 50 सिक्स और सारे फॉर्मेट मिलाकर 60 सिक्स मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।  उन्होंने पाकिस्तानी हरफनमौला बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने 48 सिक्स मारे थे। अफरीदी ने यह कारनामा करने के लिए 36 मैच खेले थे जबकि डी विलियर्स ने केवल 20 मैचों में ही 58 सिक्स जड़े हैं। 

Advertisement

डी विलियर्स (61 सिक्स) सभी फॉर्मेट मिलाकर एक ही कैलेंडर ईयर 60 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के 59 सिक्स के रिकॉर्ड को तोड़ा है जो गेल ने 2012 में बनाया था। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम इस कैलेंडर ईयर में अभी तक 49 सिक्स मार चुके हैं जिसमें उन्होंने 32 सिक्स वन डे मैचों में मारे हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर उनका यह रिकॉर्ड शायद कोई तोड़ भी दे लेकिन एक कप्तान के रूप में बनाए गए उनके यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता। 

 

50 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से 5000 रन

Advertisement

अब तक के वन डे इतिहास में तीन ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट के साथ 5000 रन बनाए हैं। यह तीनों खिलाड़ी हैं एबी डी विलियर्स, वीरेंद्र सहवाग और शाहिद अफरीदी। वहीं 5 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 50 की औसत के साथ 5 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

लेकिन एबी डी विलियर्स वन डे क्रिकेट इतिहास के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 से ज्यादा की औसत और 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 5 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। जिन तीन खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी , विराट कोहली औऱ हाशिम अमला से उनके इस रिकॉर्ड को खतरा था वह 6000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 

 

100 रन से बड़ी पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

Advertisement

एबी डी विलियर्स के नाम वन डे क्रिकेट में 100 रन से ज्यादा की पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड के मामले में कोई भी उनके आसपास नजर नहीं आता। उन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंदों में 16 छक्कों और 9 चौकों की बदौलत 149 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान डी विलियर्स का स्ट्राइक रेट 338.63 था। 

इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन के नाम था। उन्होंने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी जिसमें उनका स्ट्राइक 278.22 था। इस पारी में एंडरसन ने 36 गेंदों में शतक जड़ा था। 

Advertisement

150 रन से ज्यादा की पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी डी विलियर्स के नाम है । फरवरी 2015 में वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 162 रन की पारी खेली थी जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 245.45 था। ऐसा कर के उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉटसन के रिकॉर्ड को तोड़ा था जिसने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 185 रन की पारी खेली थी जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 192.70 था।  

 

75 या कम गेदों में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

आधुनिक क्रिकेट में बल्लेबाज तेजी से रन बटोर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में कई खिलाड़ियों 75 या उससे कम गेंदों में शतक जड़े हैं।  1996  वर्ल्ड कप से वन डे क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से क्रांति लाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपने पूरे करियर में 75 या उससे कम गेंदों में 5 शतक जड़े हैं जबकि 80 या उससे कम गेंदों में 3 बार शतक जड़ा है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 75 या उससे कम गेंदों में 6 शतक जड़े हैं। शाहिद अफरीदी ने 4 और क्रिस गेल औऱ विराट कोहली ने 75 या उससे कम गेदों में 2 शतक जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार