पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बीसीसीआई (BCCI) और भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री को खरी-खोटी सुनाई है। 3 नवंबर को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच में मुंबई के कप्तान रोहित जैसे ही मैदान पर उतरे तो लोगों के बीच यह हवा चलने लगी कि अगर रोहित फिट है और बिल्कुल सहज महसूस कर रहे है तो भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में जगह क्यों नहीं मिली।

Advertisement

सहवाग ने बीसीसीआई और कोच शास्त्री के लिए यह नाराजगी इसलिए जताई है क्योंकि उन्होंने रोहित को लेकर ये बयान दिया था कि यह बल्लेबाज फिट नहीं है और वो मेडिकल टीम की निगरानी में है। हालांकि उसी के बाद एक वीडियो आई थी जिसमें रोहित शर्मा प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन रवि शास्त्री ने यह बयान दिया था कि रोहित फिट नहीं है इसलिए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

Advertisement

यहां तक कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी उन्हीं बातों को बताया जो कोच शास्त्री और सेलेक्शन कमिटि ने बताया था।

सहवाग ने क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए कहा,"मुझे नहीं लगता कि यह संभव है कि रवि शास्त्री को रोहित के हालात के बारे में पता नहीं होगा। अगर वो सेलेक्शन कमिटी के हिस्से नहीं है तो फिर भी सेलेक्टर्स को एक या दो दिन पहले इस बात को जानकारी देनी चाहिए थी और उनसे रोहित के ऊपर राय मांगनी चाहिए थी।"

सहवाग ने कहा कि भले ही शास्त्री औपचारिक तौर पर सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा नहीं है लेकिन हेड कोच को उनसे बात करनी चाहिए थी को कौन से खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे।

सहवाग ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि एक खिलाड़ी अपने आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलने को तैयार है लेकिन उसे देश के लिए खेलने के लिए नहीं चुना गया। ये बहुत ही बड़ी गलती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार