इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का निधन 75 वर्ष की आयु में हो गया है। उन्हें गले का कैंसर था और साल 2012 में उन्होंने इसे हटाने के लिए दो बार सर्जरी भी करवाई थी।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले इस क्रिकेटर का जन्म भारत के शिमला में हुआ था। इनका जन्म 13 अगस्त साल 1945 को भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 4 टेस्ट मैच और 15 वनडे मुकाबले खेले थे। इंटरनेशनल करियर में उनके नाम 33 विकेट दर्ज है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने 36 की उम्र में इंटरनेनल क्रिकेट में कदम रखा और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया।

Advertisement

जैकमैन के नाम एक और दिलचस्प आंकड़ा है। उन्होंने 399 फर्स्ट क्लास मैच खेला था जिसमें उनके नाम 1402 विकेट दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 5681 रन भी बनाए है।

आईसीसी ने इनके निधन के बाद एक बयान देते हुए कहा, "हम इस बात को सुनकर काफी दुखी है कि दिग्गज कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन 75 की उम्र में चल बसे। पूरे क्रिकेट जगत इस खराब समय में उनके परिवार के साथ है।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार