अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उनमुक्त चंद (Unmukt Chand) रविवार को फिटनेस ट्रेनर सिमरन खोसला (Simran Khosla) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

28 वर्षीय उनमुक्त ने अगस्त 2021 को भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद वह क्रिकेट खेलने अमेरिका चले गए और माइनर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले। 

Advertisement

बता दें कि उनमुक्त की कप्तानी में भारत ने 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल में उन्होंने नाबाद 111 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद वह 2015 तक इंडिया ए टीम के लिए भी खेले।

2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में उनमुक्त का नाम शामिल था, लेकिन उन्हें कभी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।

उनमुक्त अगले महीने शुरू होने वाली बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह ऑस्ट्रेलिया की इस लीग में खेलने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं। वह साल 2011 से 2016 तक आईपीएल भी खेले, जिसमें उनके नाम 21 मुकाबलों में कुल 300 रन दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार