ऑकलैंड, 26 मार्च| न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इयान ओ ब्रायन ग्रेट ब्रिटेन में रह रहे अपने परिवार से मिलना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर चंदा इकट्ठा करने की मुहिम चलाई है। न्यूजीलैंड के लिए 22 टेस्ट और 10 वनडे खेल चुके इस खिलाड़ी ने कहा है कि अगर कोई उन्हें पैसा देता है तो वह वीडियो कॉल के माध्यम से क्रिकेट पर बात करने को तैयार है और इस पैसे का उपयोग वे गेट्र ब्रिटेन में रह रहे अपने परिवार से मिलने जाने के लिए करेंगे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

Advertisement

इयान ने ट्वीट में लिखा, "ठीक है, मैं इसलिए पैसा इकट्ठा कर रहा हूं ताकि मैं ग्रेट ब्रिटेन में रह रहे अपने परिवार से मिलने जा सकूं। मेरे पास एक उपाय है। अगर कोई 20 मिनट स्काइप पर क्रिकेट, राजनीति, मानसिक स्वास्थ, सचिन आदि पर बात करना चाहता है तो मैं कर सकता हूं और इसके लिए आप मुझे कुछ डॉलर दे सकते हैं।"

Advertisement

इयान कोरोनावायरस के आने के बाद से ही अपने परिवार के पास जाने के रास्ते निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

स्टफ डॉट को डॉट एनजेड ने इयान के हवाले से लिखा, "मेरे लिए चिंता का विषय मेरी पत्नी है जिसे फेंफड़ों में परेशानी है। अगर उन्हें किसी तरह का सीने का संक्रमण होता है तो परेशानी हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "वायरस उन्हें खत्म कर सकता है। उनके पास दो बच्चे हैं और उनकी मां 80 साल की है। मैं उनसे दबाव खत्म करना चाहता हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार