एजबेस्टन के मैदान पर गजब हो गया टेस्ट मैच के पहले तीन दिन डॉमिनेट करने के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले को 7 विकेट से हार गई। ये हार टीम इंडिया को चुभने वाली है इस बात में शायद ही किसी फैंस को कोई शक हो। इस पांचवे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए थे। पांचवे टेस्ट मैच की शुरुआत भी कायदे की हुई लेकिन अंत में इंग्लैंड टीम की बैजबॉल तकनीक ने टीम इंडिया को धोकर रख दिया। टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद तमाम क्रिकेटर्स ने भी रिएक्शन दिया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया को मिली हार के बाद बड़ी बात बोलते हुए ट्वीट कर लिखा, 'दोनों टीम के कोच और कप्तान बदले और दोनों ही टीम का भाग्य भी बदला। शानदार टेस्ट मैच रहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ महीनों में सभी टीम को संदेश भेजा है। टेस्ट क्रिकेट अब सही हाथों में है।'

Advertisement

इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा, 'इंग्लैंड को मिली ये जीत भारतीय टीम को चुभेगी। ये बहुत आसान जीत थी।' केविन पीटरसन ने लिखा, 'मैं इस नई इंग्लैंड टेस्ट टीम पर पूरा भरोसा करता हूं। सिर्फ इस यात्रा का मजा लें।' सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'इंग्लैंड की शानदार जीत। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो कमाल की फॉर्म में हैं, उन्हें देखकर लग रहा था कि बल्लेबाज़ी कितनी आसान है। इंग्लैंड को इस जीत के लिए बधाई।'

बता दें कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर बड़े ही आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। जो रूट ने 141 और जॉनी बेयरस्टो ने 114 रन की नाबाद पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार