पूर्व भारतीय खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस अहम सीरीज से पहले गंभीर का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में गंभीर से क्रिकेट के शहंशाह और बादशाह के बारे में पूछा जाता है और गंभीर विराट कोहली को क्रिकेट का 'शहंशाह' चुनते हैं।

Advertisement

गंभीर और कोहली के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी अफवाह उड़ती हो लेकिन ये दोनों ही एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं ये बात किसी से नहीं छिपी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआती दिनों से ही गंभीर विराट का समर्थन करते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पचास ओवर के एक मैच में श्रीलंका के खिलाफ 316 रनों का पीछा करने के बाद अपना प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी विराट को दे दिया था।

Advertisement

हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ऐसी खबरें आईं कि उनकी बॉन्डिंग में दरार आ गई लेकिन ये अटकलें भी ज्यादा देर तक नहीं टिकीं। इसके साथ ही गंभीर ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को क्रिकेट का 'बादशाह' भी चुना। जबकि टाइगर और खिलाड़ी का खिताब सौरव गांगुली और जसप्रीत बुमराह को मिला।

जब उनसे 'एंग्री यंग मैन' का नाम पूछा गया, तो गौतम गंभीर ने खुद का नाम लिया। गौतम गंभीर ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभाला। वैश्विक टूर्नामेंट के बाद द्रविड़ का अनुबंध समाप्त हो गया और BCCI ने गंभीर को टीम में शामिल किया। उनका पहला काम टीम का श्रीलंका का व्हाइट-बॉल दौरा था। मेहमान टीम ने टी-20I सीरीज़ 3-0 से जीती लेकिन वनडे 0-2 के अंतर से हार गई।

गंभीर की पहली रेड-बॉल सीरीज़ बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ होगी। पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर इस सीरीज में क्या एक्सपेरीमेंट करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार