MI vs DC Final: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।  इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 का आज फाइनल मुकाबला है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच फाइनल मुकाबले से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस मैच के लिए अपनी Fantasy XI चुनी है। 

Advertisement

गौतम गंभीर ने अपनी टीम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को कप्तान बनाया और एनरिच नॉर्टजे की जगह रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी है। गौतम गंभीर के टीम सिलेक्शन के बाद वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर करते हुए लिखा, 'दिल्ली का खेल खत्म अब'

Advertisement

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्लीज स्टोइनिस को छोड़ दो दिल्ली कैपिटल्स को उसकी जरूरत है।' एक ने लिखा, 'मैं तो कल स्टोइनिश को छोड़ने की सोच रहा था अब पक्का छोड़ दूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब यहां से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भगवान भी नहीं बचा सकता है।'

 

बता दें कि गौतम गंभीर ने शिखर धवन, जेसन होल्डर, संजू सैमसन, सूर्य कुमार यादव को भी शानदार खेल खेलने पर बधाई दी थी। इत्तेफाक़ से उसके बाद शिखर धवन जेसन होल्डर, संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव की फॉर्म खराब हो गई। यूजर्स उसी चीज को लेकर गौतम गंभीर को ट्रोल कर रहे हैं कि अब शायद आज के मैच में Fantasy XI का कप्तान बनाने के बाद को बधाई देने के बाद मार्कस स्टोइनिस आउट ऑफ फॉर्म न हो जाएं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार