भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान गंभीर से एक पत्रकार ने ये सवाल भी पूछा कि अगर रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेले तो पर्थ में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा?

Advertisement

इस सवाल के जवाब में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की उपलब्धता पर बड़ा संकेत दिया और उनकी अनुपस्थिति में नए कप्तान का नाम भी बताया। ऐसी खबरें हैं कि रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए शुरुआती टेस्ट मैच में खेलने से चूक जाएंगे। हालांकि, गंभीर ने कहा कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा, "इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हम आपको बता देंगे। उम्मीद है कि वो उपलब्ध होंगे। सीरीज की शुरुआत तक आपको सब कुछ पता चल जाएगा। बुमराह टीम के उप-कप्तान हैं, इसलिए अगर रोहित पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो वो कप्तानी करेंगे।"

इसके साथ ही रोहित की गैरमौजूदगी में ओपनिंग स्लॉट को लेकर भी गंभीर से सवाल पूछा गया। गंभीर ने इस बारे में कहा, "हमारे पास ऑस्ट्रेलिया में ईश्वरन और केएल हैं। हम इस पर फैसला लेंगे। कई बार आप अनुभवी खिलाड़ियों के साथ भी जाते हैं। वो शीर्ष, मध्य क्रम और नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वो विकेटकीपिंग कर सकते हैं। अगर रोहित पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो वो हमारे लिए काम कर सकते हैं।"

गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारतीय टीम पर भरोसा जताया है। तैयारी के बारे में बात करते हुए टीम इंडिया के कोच ने कहा, "चुनौती वाली परिस्थितियां हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियां अलग-अलग हैं। चाहे वो सपोर्ट स्टाफ हो या खिलाड़ी। अगर हम अच्छी तैयारी कर सकें, तो इससे बढ़िया कुछ नहीं है। हम कई बार ऑस्ट्रेलिया गए हैं, इसलिए वो अनुभव बहुत महत्वपूर्ण होगा। हम पहली गेंद से ही आग उगलने के लिए तैयार हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार