लाहौर, 17 जुलाई | पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने सुनील गावस्कर की जमकर तारीफ की है और कहा है कि गावस्कर ने उस दौर में 10,000 रन बनाए जब रन बनाना आसान नहीं होता था। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उनके समय में कई महान खिलाड़ी थे और उनसे पहले भी। तब जावेद मियांदाद, विवियन रिचर्डस, गैरी सोबर्स और डॉन बैडमैन भी थे लेकिन किसी ने भी उस आंकड़े के बारे में नहीं सोचा था। आज के जमाने में भी, जब काफी सारी क्रिकेट हो रही है, बहुत कम ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस मुकाम तक पहुंचे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर आप मुझसे पूछें तो मैं कहूंगा कि सुनील के उस समय के 10,000 रन आज के 15,000-16,000 रन के बराबर हैं। इससे ज्यादा भी हो सकते हैं लेकिन इससे कम नहीं।"

Advertisement

गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले और 10,122 रन बनाए। वहीं 108 वनडे में उन्होंने 3092 रन बनाए।

इंजमाम ने कहा, "अगर बल्लेबाज की फॉर्म अच्छी है तो आप एक सीजन में 1000-1500 रन बना सकते हैं, लेकिन जब सुनील बल्लेबाजी करते थे तब स्थिति वैसी नहीं रहती थी। आज के दौर में पूर तरह से बल्लेबाजी पिचें बनाई जाती हैं ताकि आप लगातार आसानी से रन बना सको। आईसीसी भी चाहती है कि बल्लेबाज रन करें ताकि दर्शकों को मजा आए।"

उन्होंने कहा, "लेकिन पहले कि पिचों पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, खासकर तब जब आप उपमहाद्वीप से बाहर खेल रहे होते थे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार