न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को क्राइस्टचर्च में आइसोलेशन से बाहर आने की इजाजत दे दी है। हालांकि एक सदस्य अभी भी पूरी तरह से आइसोलेशन में ही रहेगा जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है। न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तानी टीम के 52 सदस्यों को क्राइस्टचर्च में आइसोलेशन से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई है। एक सदस्य पूरी तरह उबरने तक क्राइस्टचर्च में ही रहेगा। एक सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उसे आज ऑकलैंड से छुट्टी मिल जाएगी, जहां आगमन के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें रखा गया था।"

Advertisement

54 सदस्यीय दल तब तक क्वारंटीन में रहेंगे जब तक कि वे पूरी तरह से कोविड-19 से उबर नहीं जाते हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान टीम के आइसोलेशन के 12वें दिन किया गया पांचवां और आखिरी कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है।

पाकिस्तान टीम 24 नवंबर को न्यूजीलैंड आई थी। यहां वह तीन टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान टीम के 10 सदस्य अभी तक कोविड-19 पॉजिटिव निकल चुके हैं।

पहला टी-20 मैच 18 दिसंबर को ईडन पार्क में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार