Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Dream 11 Team

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार (26 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, वहीं मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंची है। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस से होता है या पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस से।

Advertisement

इस मुकाबले में आप शुभमन गिल पर दांव खेल सकते हैं। आईपीएल 2023 में गिल ने अब तक 15 मुकाबलों में 4 अर्धशतक और 2 शतक ठोककर कुल 722 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.17 और औसत 55.54 का रहा है। यह खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाज़ी करना काफी पसंद करता है, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप कैमरून ग्रीन या सूर्यकुमार यादव को चुन सकते हैं।

GT vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 26 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

GT vs MI: Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच से बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 188 रन बनाए थे, इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 154 रन ही बना सकी थी और यह मैच 34 रनों से गंवा बैठी थी।

GT vs MI Head-to-Head

Advertisement

कुल - 03
मुंबई इंडियंस -02
गुजरात टाइटंस - 01

GT vs MI: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Gujarat Titans vs Mumbai Indians Dream 11 Team

विकेटकीपर - ईशान किशन
बल्लेबाज़ - सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (कप्तान), तिलक वर्मा
ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या, कैमरून ग्रीन (उपकप्तान)
गेंदबाज़ - पीयूष चावला, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, राशिद खान, आकाश मधवाल 

Gujarat Titans Probable Playing XI

Advertisement

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासून शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, दर्शन नालकंडे, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

Mumbai Indians Probable Playing XI

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार