Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 35वां मुकाबला मौजूद चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और पांच बार यह खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के बीच मंगलवार (25 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक इन दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस 6 में से 4 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है, वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम  मुंबई इंडियंस ने भी 6 में से 3 मैच जीते हैं।

इस मैच में आप मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर दांव खेल सकते हैं। ग्रीन आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही बहुत सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। टूर्नामेंट में वह अब तक 2 अर्धशतक के दम पर 6 इनिंग में कुल 166 रन बना चुके हैं। उनके खाते में 5 विकेट भी दर्ज है। उपकप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या या शुभमन गिल को चुना जा सकता है।

GT vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 25 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

GT vs MI: Pitch Report

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच से बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। मुकाबले में आरआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करके दो महत्वपूर्ण अंक जीत लिये थे।

GT vs MI Head-to-Head

कुल - 01
मुंबई इंडियंस - 01
गुजरात टाइटंस - 00

GT vs MI: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Gujarat Titans vs Mumbai Indians Dream 11 Team

विकेटकीपर -  ऋद्धिमान साहा
बल्लेबाज़ - शुभमन गिल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड
ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), कैमरून ग्रीन (कप्तान)
गेंदबाज़ - राशिद खान, मोहम्मद शमी, पीयूष चावाला

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा

Mumbai Indians Probable Playing XI

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडोर्फ

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार