Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Dream11 Prediction, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मुकाबला बुधवार, 09 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप शुभमन गिल को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ गज़ब की फॉर्म में है और आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 4 मैचों में 48.66 की औसत और 148.97 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बना चुका है। गौरतलब है कि पिछले सीजन जब आखिरी बार गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हुई थी तब भी शुभमन गिल ने 44 बॉल पर 72 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल में गिल के नाम 107 मैचों में 3362 रन दर्ज हैं, यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप संजू सैमसन या साईं सुदर्शन का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

GT vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 09 अप्रैल 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

GT vs RR Pitch Report

आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टी20 इंटरनेशनल में 10 मैच खेले गए हैं जिसमें से 6 रन डिफेंड और 4 रन चेज करने वाली टीमों ने अपने नाम किए हैं। ये भी जान लीजिए कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 160 रन रहा है। आपको बता दें कि IPL 2024 में यहां कुल 9 मैच खेले गए थे जिसमें 6 रन चेज करने वाली टीम ने अपने नाम किए थे।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL 2025 में यहां अब तक सिर्फ दो ही मैच खेले गए हैं जो कि दोनों ही रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां आखिरी मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था जिसमें GT ने  36 रनों से जीत हासिल की थी।

GT vs RR: Where to Watch?

IPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

GT vs RR Head To Head Record

कुल - 06
गुजरात टाइटंस- 05
राजस्थान रॉयल्स - 01

GT vs RR Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - जोस बटलर, संजू सैमसन (उपकप्तान)
बल्लेबाज - शुभमन गिल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन
ऑलराउंडर - वानिन्दु हसरंगा, रियान पराग
गेंदबाज़ - मोहम्मद सिराज, जोफ्रा आर्चर, साईं किशोर।

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Probable Playing XI

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साईं किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - शेरफेन रदरफोर्ड।

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रयान पराग, नितीश राणा, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिन्दु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युधवीर सिंह, संदीप शर्मा। 

इम्पैक्ट प्लेयर - कुमार कार्तिकेय।

Advertisement

GT vs RR Dream11 Prediction, GT vs RR, GT vs RR Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, IPL 2025, GT vs RR Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार