IPL 2022 GT vs RR: स्पीडोमीटर पर हुई एक बड़ी तकनीकी गलती ने फैंस को चौंका दिया है। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की एक गेंद 131.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड गन पर शो हुई जिसके बाद फैंस हैरान-परेशान हैं। अपना दूसरा ओवर फेंकते हुए अश्विन ने 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक दी जो अवास्तविक और स्पष्ट रूप से झूठी रिकॉर्डिंग थी।

Advertisement

ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस के रन-चेज में आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर स्क्रीन पर 131.6 किमी प्रति घंटे की रीडिंग प्रदर्शित होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इस गलती को पकड़ लिया। अश्विन द्वारा गुजरात के बल्लेबाज मैथ्यू वेड को गेंद फेंकने के कुछ क्षण बाद,स्कोरकार्ड के नीचे के ग्राफिक ने दिखाया कि गेंद ने स्पीड गन पर 130 का मार्क पार कर लिया है। जिसने दर्शकों को चौंका दिया।

Advertisement

स्पीडो गन में तकनीकी खराबी को सबसे पहले फेमस क्रिकेट ट्विटर अकाउंट @flighted_leggie द्वारा प्रकाश में लाया गया। इससे पहले कि दूसरों को गलती के बारे में पता चलता की फैंस अश्विन की स्पीड को लेकर मजाकिया कमेंट करने लगे। 

कई बार अपनी गेंदबाजी में काफी तेज और फ्लैट रहने वाले अश्विन निश्चित रूप से इस डिलीवरी पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे का आंकड़ा पार नहीं कर सकते थे। अगर रविचंद्रन अश्विन को इस गलती के बारे में पता चलता तो इस तकनीकी गड़बड़ी पर वो खुद हंसते। हालांकि, वो खुश भी होते कि गलती ही सही लेकिन, उनकी गेंद ने तेज गेंदबाज की गति से मेल तो खाया।

बता दें कि गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जोस बटलर ने 89 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए डेविड मिलर ने नाबाद 68 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार