आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने इंग्लैंड की रन चेज़ के बीच दो बड़े झटके देकर मैच का रुख पलट दिया। पहले जैकब बेथेल को बोल्ड किया और फिर कप्तान हैरी ब्रूक को अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेजा।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला बुधवार (11 फरवरी) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी में गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तेज आर्म बॉल से जैकब बेथेल को पूरी तरह चकमा दिया, गेंद नीची रहकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी और इंग्लैंड को 90 रन पर चौथा झटका लग गया।

VIDEO:

मोती का जादू यहीं नहीं रुका। 14वें ओवर में उन्होंने फ्लाइट देकर कप्तान हैरी ब्रूक को फसाया, ओवर की आखिरी गेंद ने पिच से पकड़ बनाई और बल्ले का किनारा लेकर वापस मोती की ओर चली गई, जिसे उन्होंने अपनी दाईं ओर जबरदस्त डाइव लगाकर कैच कर लिया। इस विकेट के साथ ब्रूक और सैम करन के बीच चल रही अहम 41 रन की साझेदारी भी टूट गई।

VIDEO:

Advertisement

गुडाकेश मोती ने अपने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके और इंग्लैंड की पारी को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। लगातार गिरते विकेटों के चलते इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 30 मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर ने अंत में 17 गेंदों में 33 रन ठोककर स्कोर को 196 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार