कप्तान प्रियांक पांचाल (134) रन की शानदार शतकीय पारी और अरजान नागवस्वाला (4/30) की उम्दा गेंदबाजी से गुजरात ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल -1 मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 117 रनों से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांक के 131 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 134 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में सात विकेट पर 299 रन का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश की पूरी टीम 41.2 ओवर में 182 रन पर ऑलआउट हो गई। आंध्र की ओर से रिकी भुई ने 76 गेदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक 67 रन बनाए। प्रियांक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले गुजरात शुरुआत सधी हुई रही और ध्रुव रावल और प्रियांक ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। हालांकि केवी शशीकांत ने रावल को आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया। इसके बाद प्रियांक ने राहुल वी शाह के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की।

गुजरात की पारी में प्रियांक के अलावा राहुल ने 36, रिपल पटेल ने 35, पेत पटेल ने 28 और ध्रुव ने 18 रन बनाए जबकि पियूष चावला 11 और चिंतन गाजा सात रन बनाकर नाबाद रहे। आंध्र प्रदेश की ओर से हरिशंकर रेड्डी ने तीन, शशीकांत ने दो और ललित मोहन ने दो विकेट लिया।

आंध्र प्रदेश की पारी में भुई के अलावा नरेन रेड्डी ने 28, शशीकांत ने 25, शोएब मोहम्मद खान ने 23 और अश्विन हेब्बार ने 12 रन बनाए। गुजरात की तरफ से नागवसवाला के अलावा पियूष ने तीन विकेट, गाजा, हार्दिक पटेल और करण पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार