14 अप्रैल, राजकोट: आईपीएल के छठे मैच में गुजरात लॉयंस ने पुणे सुपर जाएंट को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करी।

टॉस जीतकर पुणे सुपरजाएंट ने लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

पुणे सुपरजाएंट: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  करते हुए पुणे सुपरजाएंट ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। पुणे सुपरजाएंट के तरफ से डु प्लेसिस ने 43 गेंद पर 69 रन बनाए तो साथ ही केविन पीटरसन ने 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा रहाने ने 21 और धोनी ने धमाकेदार 10 गेंद पर 22 रन जमाए। गुजरात लायंस के तरफ से गेंदबाजी में प्रवीण तांबे ने 2 विकेट तो वहीं रविंद्र जडेजा ने भी 2 विकेट चटकाए। ड्वेन ब्रावो को 1 विकेट मिला।

गुजरात लॉयंस: 163 रन का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन बनाकर मैच को जीत लिया। गुजरात लॉयंस के तरफ से एरोन फिंच ने 36 गेंद पर 50 रन तो वहीं ब्रेंडन मैक्कुलम ने 31 गेंद पर 49 रन बनाकर गुजरात लॉयंस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।  इसके अलावा सुरेश रैना ने 24 गेंद पर 24 रन और ड्वेन ब्रावो ने 15 रन का योगदान दिया। पुणे  के तरफ से गेंदबाजी में मुर्गन अश्विन को 2 विकेट मिला औऱ 1 विकेट इशांत शर्मा के खाते में आया।

मैन आफ द मैच: एरोन फिंच (गुजरात लॉयंस)

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार