क्रिस लिन (Chris Lynn) के तूफानी अर्धशतक और कार्लोस ब्रैथवेट (Carlos Brathwaite) की गेंदबाजी के दम पर गल्फ जायंट्स (Gulf Giants) ने रविवार (12 फरवरी) को खेले गए इंटरनेशनल लीग-20 (ILT20) के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) को 7 विकेट से हरा दिया। वाइपर्स के 146 रन के जवाब में गल्फ ने 18.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। ब्रैथवेट को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

क्रिस लिन ने जड़ा विजयी पचास

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गल्फ जायंट्स की टीम की शुरूआत खराब रही और 26 रन के कुल स्कोर पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद क्रिस लिन और गेरहार्ड इरास्मस ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। लिन ने विजयी अर्धशतक जड़ते हुए 50 गेंदों में नौ चौकों और एक चौकों की मदद से नाबाद 72 रन की पारी खेली। इसके अलावा इरास्मस ने 33 गेंद में 30 रन और शिमरोन हेटमायर ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

डेजर्ट वाइपर्स के लिए वानिंदु हसरंगा, टॉम कुरेन और ल्यूक वुड ने एक-एक विकेट हासिल किया।

हसरंगा के अलावा बाकी सब फ्लॉप

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी डेजर्ट वाइपर्स ने हसरंगा के तूफानी अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। वाइपर्स की शुरूआत खराब रही और 44 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद हसरंगा ने पारी को संभाला और सैम बिलिंग्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। हसरंगा ने 27 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। वहीं बिलिंग्स ने 29 गेंद में 31 रन बनाए।  

Advertisement

जायंट्स के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने तीन, कायस अहमद ने दो विकेट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार