खुशखबरी: डैडी क्लब में शामिल हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी

Updated: Thu, Jul 28 2016 17:17 IST

28 जुलाई, लंदन (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा ने लंदन में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी दोनों स्वस्थ्य हैं। ये भी पढ़ें: विराट कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई।

खबरों के अनुसार भज्जी की मां ने इस बात की पुष्टि की है कि 27 जुलाई को लंदन में गीता बसरा ने बेटी को जन्म दिया है। हरभजन सिंह ने इसे लेकर अभी कोई बयान नही दिया है। ये भी पढ़ें: इस वजह से कोहली छिन लेगें धोनी से वनडे और टी- 20 की कप्तानी

गौरतलब है कि गीता बसरा काफी समय से अपने माता-पिता के साथ लंदन में थी और भज्जी भी उनका साथ देने वहां गए हुए थे। हाल ही में जून के महान में लंदन में उनकी गोदभराई हुई थी।गीता बसरा बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। भज्जी और गीता ने 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें