आईपीएल 2023 के 70वें यानि आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होना है। अगर आरसीबी की टीम ये मैच जीत जाती है तो इस सीजन में तीसरी बार वो लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इस समय आईपीएल को चाहने वाले फैंस इसी मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह किसी और बात को लेकर चिंतित हैं।

Advertisement

आरसीबी और लखनऊ की टीमें पिछले मुकाबले में जब आमने-सामने हुई थीं तो लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर और आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपना आपा खोते हुए दिखे थे। ये दोनों आपस में भिड़ गए थे जिसके बाद बाकी खिलाड़ियों को आकर बीच-बचाव करना पड़ा। यही कारण है कि हरभजन सिंह चिंतित हैं और वो उम्मीद कर रहे हैं कि अगर इन दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबला होता है तो ये दोनों आपस में नहीं भिड़ेंगे।

Advertisement

इंडिया टुडे ने भज्जी के हवाले से लिखा, "अगर कोहली और गंभीर फिर से एक-दूसरे का सामना करते हैं, तो मुझे उम्मीद है कि वो फिर से नहीं टकराएंगे। मैं केवल इसके बारे में चिंतित हूं।" 

इसके अलावा भज्जी ने ये भी कहा कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ तक पहुंचती है तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा। भज्जी ने कहा, "अगर MI आगे बढ़ता है, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होगा। प्लेऑफ़ में जाने के बाद, MI की ट्रॉफी जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। मुंबई के पास सबसे अच्छी बल्लेबाजी है। अगर उनकी गेंदबाजी थोड़ी बेहतर हो जाती है, तो कोई भी MI से बेहतर नहीं है। इससे बेहतर कुछ भी नहीं होगा अगर एमआई और सीएसके इस सीजन के फाइनल में पहुंचें।"

फिलहाल प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी ये बताना मुश्किल है लेकिन आने वाले कुछ घंटों में इसको लेकर भी तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन सच तो ये है कि हर फैन इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मुकाबले की उम्मीद कर रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार